Jdnews Vision……
शैलेन्द्र सिंह चौहान….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में फीनिक्स प्लासिओ के पास गुरुवार रात हुई फायरिंग के पीछे मिट्टी खनन के वर्चस्व का विवाद सामने आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटनास्थल पर एक खोखा पड़ा दिख रहा है।
गुरुवार दोपहर राम लखन निवासी शेखनाघाट पोती को लेने स्कूल जा रहे थे। अमरावती चौराहे पर सफेद कार से आए लल्ला यादव उर्फ अभय व राज कुमार उर्फ भोले निवासी कुल्ली खेड़ा ने साथियों संग उन्हें घेरकर गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उसी रात लल्ला सिंह के साथी आशीष यादव निवासी कुल्ली खेड़ा बिना नंबर की स्कॉर्पियो से जा रहे थे। फीनिक्स प्लासिओ के पास थार सवार राम लखन व साथियों ने स्कॉर्पियो को लल्ला सिंह की गाड़ी समझकर घेर लिया और फायरिंग कर दी। आशीष किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
सूत्रों के अनुसार लल्ला यादव व राम लखन दोनों मिट्टी खनन का काम करते हैं। उसी में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में विवाद व फायरिंग हुई। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
Jd News Vision