Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
लखनऊ: : लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते शहर में किये गए डायवर्जन के कारण किसान पथ पर बढ़े ट्रैफिक लोड के कारण गोसाईंगंज इलाके में दोपहर से लोग जाम से जूझे। पांच मिनट के सफर में लोगो को 25 से 30 मिनट तक लगें। किसान पथ से सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहनों के दबाव के चलते लोगो को काफी परेशानी हुई। शनिवार की दोपहर से करीब दो किमी तक लोगो को जाम झेलना पड़ा।

सुल्तानपुर रोड पर चलना किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। वीआईपी मूवमेंट के कारण शहीद पथ पर डायवर्जन किया गया, तो सारा लोड किसान पथ और सुल्तानपुर रोड पर आ गया। नतीजा, सुबह से ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कहां-कहां लगा जाम….
सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही और जलसा रिसोर्ट वाले कट से लेकर गोसाईगंज के कबीरपुर कट और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक जाम ही जाम नजर आया।

लखनऊ से गोसाईगंज की तरफ जाने वाले वाहन खुर्दही बाजार और जलसा कट से लेकर कबीरपुर कट तक रेंगते रहे। वहीं, गोसाईगंज से लखनऊ आने वालों को कबीरपुर कट से लेकर जलसा कट और खुर्दही तक जाम से जूझना पड़ा।
रोज की समस्या, शनिवार को और बढ़ी…
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। रोज ही यहां वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के चलते हालात और बिगड़ गए। घंटों जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
Jd News Vision