Jdnews Vision…..
अरुण कुमार राव….
विश्व हिन्दू महासंघ जनपद देवरिया ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर कैम्प कार्यालय, देवड़ार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सादगीपूर्ण जीवन, संस्कारों एवं मातृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूज्य महाराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। कार्यक्रम में उपस्थित
नीरज शाही ( पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री)मण्डल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला प्रभारी सुबाष तिवारी ,अशोक यादव, धनेश मद्देशिया, राजकुमार गुप्ता, रमेश शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय, गुड्डू पहलवान, डा राजेंद्र प्रताप, बीरबल चौहान, राजेंद्र सिंह संजय शर्मा, बलवंत सिंह ,गिरजेश तिवारी मनोज मिश्रा, ब्यास गौड़, अजय वर्मालाला बाबा, प्रदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे !!
Jd News Vision