Jdnews Vision….
गाड़ी का पहिया सीने व पैरों के ऊपर से चढ़ा….
लखनऊ : : ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज इलाके में शनिवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी कार सवार ने साढ़े तीन साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया…
गंभीर रुप से घायल बच्चे को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पातल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसक मौत हो गई। पिता ने कार सवार चालक के खिलाफ ठाकुरगंज थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में शनिवार शाम 5:30 बजे साढ़े तीन वर्षीय बच्चे फरहान को एसयूवी सवार बेरहमी से कुचल कर भाग निकला। पिता कलीम कैब चालक हैं। उनके अनुसार शनिवार शआम को बेटा घर के पास परचून की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी का पहिया उसके सीने और पैरों के ऊपर से निकल गया। आरोप है कि चालक ने हादसे के बाद गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकला। स्थानीय लोगों ने एसयूवी का नंबर लिख लिया और परिजनों को सूचना दी। मृतक के घर में पिता, मां और नौ महीने का छोटा भाई रेहान है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि वाहन चिन्हित कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने चालक पर लगाए आरोप…..
मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था कार….
हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां एक घंटे तक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। आरोप है कि ट्रामा के डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया और बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। उनका कहना है कि हादसे के बाद डॉक्टर अस्पताल ही बदलाते रहे। बच्चे को स्थायी इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती। परिजनों का आरोप है कि एसयूवी चालक मोबाइल पर बात करते हुए लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिसकी वजह से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोंकी। जिससे बच्चा पहिये के नीचे आ गया और चालक उसे कुचलते हुए भाग गया। बच्चे की कई पसलियां और पैरों की हड्डी टूट गई।
Jd News Vision