Breaking News

जवाहर नगर में नवजात शिशु के छठिहार पर भव्य सोहर कार्यक्रम का आयोजन…..

Jdnews Vision…..

एक हजार से अधिक लोगों ने नवजात को दिया आशीर्वाद…

विशाखापत्तनम : : जवाहर नगर स्थित मातृ आशीष में मनीष एवं श्रीमती जूही सिंह के घर नवजात पुत्र के छठिहार के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं मंगलमय सोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर नवजात शिशु के दादा  एम.के. सिंह ‘मणि’ जी एवं दादी श्रीमती बेबी सिंह जी ने पूरे परिवार के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा इस मांगलिक आयोजन को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न कराया।

कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा पारंपरिक एवं मधुर सोहर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज में मंगलगीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय, आनंदमय एवं उत्सवपूर्ण बना दिया। पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुनों से समारोह में उपस्थित सभी अतिथि भावविभोर हो उठे।

इस भव्य आयोजन में विशाखापत्तनम के विभिन्न क्षेत्रों से एक हजार से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने नवजात शिशु को स्नेह, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। पूरा परिवार और उपस्थित जनसमूह खुशियों के इस पावन अवसर पर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर जेडी न्यूज़ विजन के न्यूज़ एडिटर  राघवेंद्र मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवजात शिशु को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए सिंह परिवार को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पारिवारिक आत्मीयता, भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोकगीतों का सुंदर संगम देखने को मिला। भव्य आयोजन एवं अतिथियों के सत्कार ने इस शुभ अवसर को सभी के लिए यादगार बना दिया।

जेडी न्यूज़ विजन परिवार की ओर से भी नन्हे राजकुमार को हार्दिक आशीर्वाद तथा श्री मनीष एवं श्रीमती जूही सिंह सहित समस्त सिंह परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *