Breaking News

यूपी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की दिल्ली में आज होगी बैठक… 3 चरणों में दावा पेश करेगी कांग्रेस….

Jdnews Vision….

लखनऊ: : यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के साथ होने वाली बैठक के लिए समाजवादी पार्टी ने चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन को भी शामिल किया गया है। सपा की ओर से इसकी जानकारी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई है।

सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने पिछले सप्ताह ही समिति गठित कर दी थी। समिति में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपााल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी को शामिल किया है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के निवास पर 23, 24 और 25 नवंबर को होने वाली प्रस्तावित बैठक में सिर्फ जीतने वाली सीटों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं होना है। कांग्रेस ने सपा से 181 सीटें मांगी हैं, जबकि सपा की ओर से कांग्रेस को 54 सीटें देने की बात कह रही है।

तीन चरण में दावा पेश करेगी कांग्रेस….

समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस तीन चरणों में सीटों पर अपना दावा पेश करेगी। पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा की सहमति से पहले चरण में उन 60 सीटों को रखा गया है, जिन्हें कांग्रेस हर हाल में अपने खाते में रखना चाहती है।

वहीं, दूसरे और तीसरे चरण में कांग्रेस अन्य सीटों पर अपना दावा पिछले चुनावों में प्रदर्शन, संगठन की मजबूती और जीत की संभावनाओं के आधार पर करेगी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि सीटों के बंटवारे का उद्देश्य गठबंधन में किसी तरह का मतभेद पैदा करना नहीं, बल्कि गठबंधन की जीत है।

जिन सीटों पर कांग्रेस की स्थिति सपा से बेहतर है, वहां कांग्रेस को चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बैठक में सीटों की संख्या तय करने के बजाय एक-एक विधानसभा सीट पर चर्चा की जाएगी।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *