Jdnews Vision…..
जांच में मिले खतरनाक केमिकल…
FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन….
देश में सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी ‘बिसलेरी’ अब बड़ी मुसीबत में फंस गई है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को ‘अनसेफ’ घोषित कर दिया है.
इतना ही नहीं, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी दे दी है.
कैसे खुला पूरा मामला?
FSSAI की टीम ने मैसर्स बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (मिनरल वाटर के अलावा) का एक सैंपल जांच के लिए उठाया था.

जब सैंपल की जांच हुई, तो पानी में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय की गई लिमिट से ज्यादा पाई गई. इसके बाद FSSAI ने इस पानी को FSS एक्ट, 2006 के तहत ‘असुरक्षित’ घोषित कर दिया.
कंपनी ने की अपील, दूसरी जांच में बड़ा खुलासा….
कंपनी की अपील पर सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी में भेजा गया. वहां की जांच में भी पानी असुरक्षित ही निकला.
इस बार जांच रिपोर्ट में पानी में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाया गया. PAHs को कैंसर से जुड़ा खतरनाक केमिकल माना जाता है.
Jd News Vision