Jdnews Vision
जिला संवाददाता…..
…आर पी उपाध्याय…
मनकापुर गोंडा: : शास्त्री नगर मोहल्ले में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वादशी तिथि में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मान्यता है कि इस दिन शालिग्राम भगवान का विवाह तुलसी जी के साथ संपन्न हुआ था, जो द्वापर में देवी वृंदा से नारायण ने वादा किया था विवाह करने का इस अवसर पर माता तुलसी और नारायण भगवान का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया।

इस दौरान गन्ने का माड़ो बनाया गया तुलसी जी को दुल्हन के रूप में सजाया गया, नारायण को दूल्हे के रूप में तैयार किया गया। तत्पश्चात उचित मंत्रों उच्चारण के साथ विवाह द्वादशी तिथि के शाम को 5:25 बजे से 5:52 बजे तक रेवती नक्षत्र सिद्ध योग गोधूल मुहूर्त के शुभ मुहूर्त में यह विवाह संपन्न कराया गया। महिलाओं ने सोहर गाए तुलसी और नारायण की पूजा की आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों की अपार भीड़ रही।
Jd News Vision