Jdnews Vision……
हटिया: :रांची : ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड इम्प्लाइज मेन्स फेडरेशन, हटिया शाखा की वर्ष 2026 की 11वीं मासिक बैठक रविवार (22 नवम्बर) को शाखा कार्यालय के सभागार में कालीदास मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बहल ने प्रयागराज में हुई वार्षिक आम सभा (AGM) की समीक्षा प्रस्तुत की, जबकि शाखा सचिव चंचल कुमार सिंह ने फेडरेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान 8वें वेतन आयोग की विसंगतियों के खिलाफ 25 नवम्बर को होने वाले धरना-प्रदर्शन, भावनगर में होने वाली सीईसी (CEC) बैठक तथा फरवरी 2027 में अहमदाबाद में प्रस्तावित ‘एसेकॉम’ (ASSECOM) की बैठक की तैयारियों पर विमर्श किया गया।

सदस्यों ने रेलवे अस्पताल में दवाओं की अनुपलब्धता और लोकल परचेज पर लगी रोक पर चिंता जताते हुए जल्द ही अस्पताल प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया। सचिव ने बताया कि 15 दिसम्बर को रांची मंडल की पेंशन अदालत आयोजित होगी, जिसके लिए पेंशन संबंधी शिकायतें 30 नवम्बर तक शाखा कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। बैठक में फरवरी 2027 में शाखा की एजीएम तथा 17 दिसम्बर को राउरकेला, गोमो व तोपचांची में मनाए जाने वाले ‘पेंशनर्स डे’ की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में नवम्बर माह में जन्मे वरिष्ठ सदस्यों—डी. के. चटर्जी, प्रणव कुमार चटर्जी, आर. के. सिंह, एस. एन. उरांव, एच. के. बनर्जी, के. एन. राय और दुखी उरांव को पेन व मिष्ठान्न भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। अगली बैठक 13 दिसम्बर को तय की गई है। समाचार संकलन अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया। अध्यक्ष काली दास मुंडा जी के धन्यवाद ज्ञापन से सभा का समापन किया गया।
Jd News Vision