Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित….

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता…..

भाजपा नेता महंथ सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

कौड़ीराम (गोरखपुर): :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने अपने पैतृक आवास पांडेपार, कौड़ीराम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनके निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में धनंजय सिंह, बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, संजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, विजय कुमार, अनिल, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संतवली प्रसाद, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *