Breaking News

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था ग्रुप एडमिन किरण चोनकर दीवानी के जन्मदिवस पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया…

Jdnews Vision…

 

खंभोलज, आणंद, गुजरात: :  दिनांक: 25 नवंबर 2026 खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम से  के. वी. शर्मा जी उपस्थित रहे। गुजरात की कवयित्री उषा दावडा ने सरस्वती वंदना की संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने अपने सहयोग से व्हाट्सएप साहित्यिक मंच की गरिमा और सुंदरता बढ़ाई।इस अवसर पर कुल 15 कवि-कवयित्रियों नेअपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। संस्था के व्हाट्सएप समूह में 604 सदस्य जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले रचनाकारों को संस्था के अध्यक्ष द्वारा डिजिटल सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। 12.30 बजे दिल्ली की आरती तिवारी ‘सनत’ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, अंत में किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About admin

Check Also

जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी/ किचन प्रभारी श्रीमती तेज कंवर जी से jdnews vision के राज्य प्रमुख सुरेन्द्र मुणोत से बातचीत के अंश….

Jdnews Vision…. *अस्पताल के जिस कोने से आती थी सिसकियों की आवाज, तेज कंवर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *