Jdnews Vision….
लखऊ / उन्नाव): : सर्व समाज नागरिक सेवा समिति के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रेहान अली ने 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को पत्र भेजकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रेहान अली ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया का संपूर्ण जीवन सादगी, अनुशासन और जनसेवा का प्रतीक है। शिक्षिका से लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तक की उनकी यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए महोदया द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
रेहान अली ने ईश्वर से प्रार्थना की कि महामहिम महोदया को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रसन्नता प्राप्त हो और उनका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को निरंतर मिलता रहे। जय हिन्द
Jd News Vision