Breaking News

बिजली उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति शासन है संवेदनशील….

Jdnews Vision….

भोपाल: : मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा सभी श्रेणियों के कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए मांग पत्र पर मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने प्रमुख सचिव (ऊर्जा) माननीय मनीष सिंह जी व सचिव (ऊर्जा) एवं सीएमडी (पावर मैनेजमेंट कंपनी) माननीय विशेष गढ़पाले जी के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में दिए गए मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक और प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव (ऊर्जा) माननीय मनीष सिंह एवं सचिव (ऊर्जा) माननीय विशेष गढ़पाले जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

​इस अवसर पर प्रमुख सचिव (ऊर्जा) माननीय मनीष सिंह ने कहा कि राज्य शासन, ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि राज्य के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को उनके लिए निर्धारित बिजली की सतत एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति हो। विगत दिवस मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक 20 हजार मेगावाट की सफलतापूर्वक सतत विद्युत आपूर्ति की गई है। शासन, माननीय मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी और ऊर्जा विभाग अपनी सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों व पेंशनर्स के प्रति संवेदनशील हैं तथा सकारात्मक सोच के साथ सभी श्रेणियों के कार्मिकों के हित में लगातार निर्णय ले रहे हैं। श्री मनीष सिंह ने आश्वस्त किया कि फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में दिए गए पत्र और सुझावों पर नियमानुसार सकारात्मक सोच के साथ कार्यवाही की जाएगी।

​फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक ने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु प्रमुख सचिव (ऊर्जा) श्री मनीष सिंह जी को दिए अनुरोध पत्र पर हुई सार्थक चर्चा में आग्रह करते हुए कहा कि विद्युत क्षेत्र की बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। इसी तरह लंबे समय से कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को निकाला न जाए और बिजली कंपनियों में निकाली जा रही भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर इन्हें नियमित किया जाए। संविदा आधार पर नियुक्त सभी अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति में एक बार सीपीसीटी (CPCT) की छूट प्रदान कर नियमित नियुक्ति दी जाए। कंपनी कैडर ’03 स्टार’ सहित सभी श्रेणियों में व्याप्त वेतन विसंगति दूर की जाए।

​फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक, एन.के. यादव, रामेश्वर गांगे, आर.के. कौशिक, मोहित पटेल, योगेश पटेल, वीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे एवं उमाशंकर दुबे सहित फेडरेशन के साथियों ने प्रमुख सचिव (ऊर्जा) श्री मनीष सिंह जी का स्वागत किया।

​राकेश डी.पी. पाठक ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें भी रखीं:

​बीमा एवं अनुकंपा नियुक्ति: तकनीकी कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। बिजली दुर्घटना में अंग-भंग होने पर 20 लाख रुपये और असामयिक निधन होने पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

​भत्ते एवं अवकाश: जोखिम भत्ता सब-स्टेशन ऑपरेटर और विद्युत सहायक को भी मिले। बोनस, ग्रेच्युटी, साप्ताहिक (वीकली) अवकाश न मिलने पर अतिरिक्त कार्य का वेतन, नाइट अलाउंस तथा उच्च कुशल कर्मी को उच्च कुशल श्रेणी का वेतन मिलना चाहिए।

​स्थानांतरण नीति एवं पदोन्नति: कंपनियों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी तथा संविदा कर्मचारियों के लिए ‘वन टाइम’ गृह जिला स्थानांतरण हेतु नीति बनाई जाए। उच्च शिक्षा प्राप्त कार्मिक (लाइन परिचारक एवं परीक्षण सहायक) को होने वाली सीधी भर्ती में कनिष्ठ अभियंता (वितरण) के पद आरक्षित किए जाएं तथा उन्हें विभागीय परीक्षा देने हेतु पात्र किया जाए।

​आउटसोर्स कर्मियों हेतु पृथक निगम: मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र में लगभग 30 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को विभिन्न सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से नियुक्त कर विद्युत कंपनियों में कार्य सौंपा जाता है। फेडरेशन मांग करता है कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश के विद्युत क्षेत्र में भी आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु एक अलग निगम या कंपनी बनाकर उसके माध्यम से नियुक्ति दी जाए। तकनीकी व कुशल कार्य के लिए पूर्ण शिक्षित और प्रशिक्षित व्यक्ति को ही आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी में रखा जाए। सभी तकनीकी आउटसोर्स कर्मचारियों का कम से कम 20 लाख रुपये का बीमा कराया जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।

​पूर्व प्रकरणों में अनुकंपा एवं बिजली छूट: विद्युत मंडल में कार्यरत जिन कर्मचारियों की सामान्य मृत्यु वर्ष 2000 से 2012 के बीच हुई है, उनके आश्रितों को सामान्य मृत्यु प्रकरण में नियमित रूप से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए। कंपनी में कार्यरत संविदा/नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट पूर्व की भांति दी जाए।

​कार्यालय सहायकों का वेतनमान: वर्ष 2018 व इसके बाद नियुक्त कार्यालय सहायकों का मूल वेतन पूर्व के निर्धारित वेतनमान से अत्यधिक कम किया गया है तथा इन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समान वेतन दिया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित है, जबकि इसके लिए तकनीकी योग्यता (सीपीसीटी डिप्लोमा) अनिवार्य रखी गई है। अतः 2018 के बाद नियुक्त कार्यालय सहायकों का मूल वेतन पूर्व में जारी वेतनमान पर ही निर्धारित (फिक्स) किया जाए तथा आगामी नियुक्तियों में भी यही वेतनमान लागू हो।

​समान कार्य-समान वेतन: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा ‘समान कार्य पर पूरा समान वेतन’ देने का निर्णय लिया गया है। अतः इसे शीघ्र बिजली कंपनियों में लागू कर 70, 80 व 90 प्रतिशत दिए गए वेतन की जगह नियुक्ति दिनांक से पूरे वेतन का भुगतान कराया जाए।

​पेंशनर्स की सुविधाएं: पेंशनर्स को पूर्व की भांति बिजली बिल में छूट प्रदान की जाए। बिजली कंपनियों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की पेंशन की गारंटी राज्य सरकार ले। कैशलेस बीमा योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अच्छे अस्पतालों को इससे जोड़ा जाए तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र भुगतान हो। शासन के नियमानुसार पेंशन में विधवा बहन एवं पुत्री का नाम जोड़ा जाए, पेंशनर्स की सभी सुविधाएं यथावत रहें और सभी बिजली कंपनियों द्वारा महंगाई राहत व पेंशन राहत एक साथ प्रदान की जाए।

– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर शाखा इंदौर….

About admin

Check Also

Phunal Maring Hilltop: A Mesmerising Sea of Clouds at Sunrise and a Mirror-Like View of Loktak Lake

Jdnews Vision….. By Sh Ajit – Journalist….. Nestled amid green hills and dense forests, Phunal …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *