Breaking News

अब पैकेट बंद खाने में कितना है फैट, सॉल्ट व शुगर? अलग-अलग चित्रों के जरिए मिलेगी चेतावनी, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश….

Jdnews Vision….

नई दिल्ली:  :पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में कितना फैट, शुगर और नमक है, इसकी जानकारी अब केवल छोटे अक्षरों में लिखे पोषण संबंधी आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगी। खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने ही उपभोक्ताओं को यह चेतावनी स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को अहम निर्देश दिए हैं।गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अधिक वसा, चीनी या नमक वाले उत्पादों पर प्रत्येक पोषक तत्व के लिए अलग-अलग हेक्सागन (षट्भुजाकार) चेतावनी चिह्न लगाया जाए। इस पर संबंधित पोषक तत्व की तस्वीर और ‘हाई फैट’, ‘हाई शुगर’ या ‘हाई सॉल्ट’ शब्द भी लिखे होने चाहिए। कोर्ट का उद्देश्य है कि उपभोक्ता खरीदारी के समय ही समझ सकें कि जिस खाद्य पदार्थ को वे खरीद रहे हैं, उसमें किस पोषक तत्व की मात्रा अधिक है।शुगर-सैचुरेटेड फैट के आधार पर तय हो सीमा

 

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को निर्देश दिया कि चेतावनी की सीमा तय करने के लिए एडेड शुगर और एडेड फैट के बजाय कुल शुगर (टोटल शुगर) और सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। अथॉरिटी को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक संबंधित पोषक तत्व की सीमा नए सिरे से निर्धारित करनी होगी। कोर्ट ने आगाह किया कि सीमा बहुत कम रखी गई तो लगभग सभी पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लगने लगेगी। इससे उपभोक्ता इन चेतावनियों के प्रति संवेदनशीलता खो सकते हैं और लेबल को नजरअंदाज करने लगेंगे। दूसरी ओर, सीमा बहुत अधिक रखने पर ज्यादातर उत्पाद चेतावनी के दायरे से बाहर रह जाएंगे और उपभोक्ता अनजाने में अधिक मात्रा में हानिकारक तत्वों का सेवन करते रहेंगे। पीठ ने केंद्र सरकार को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (लेबलिंग एंड डिस्प्ले) रेगुलेशंस, 2020 समेत मौजूदा नियमों को पूरी सख्ती और उनकी मूल भावना के अनुरूप लागू करने का भी निर्देश दिया।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने निर्देश दिया कि फैट, शुगर और नमक के लिए एक संयुक्त वार्निंग चिह्न लगाने के बजाय प्रत्येक के लिए अलग हेक्सागन बनाया जाए। इसके साथ संबंधित पोषक तत्व का मानकीकृत चित्र (Pictogram) और चेतावनी के शब्द हों। पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के अनुपात में प्रत्येक षट्भुज का आकार इतना होना चाहिए कि वह कुल हिस्से का चार से पांच प्रतिशत हो। कोर्ट ने कहा कि चेतावनी के भीतर लिखे शब्दों का फॉन्ट भी इतना स्पष्ट और बड़ा हो कि सामान्य खरीदारी और इस्तेमाल के दौरान तस्वीर के साथ आसानी से पढ़ा जा सके।

About admin

Check Also

Phunal Maring Hilltop: A Mesmerising Sea of Clouds at Sunrise and a Mirror-Like View of Loktak Lake

Jdnews Vision….. By Sh Ajit – Journalist….. Nestled amid green hills and dense forests, Phunal …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *