Breaking News

सिलसिला ” विषय पर ऑन लाइन कवि सम्मेलन में जेडी न्यूज विजन की विशेष संवाददाता सुषमा बंजारे को मिला प्रशस्ति पत्र….

जेडी न्यूज़ विज़न….

गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज 22 मई को सिलसिला विषय पर एक ऑन लाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
जिसमे जनोदय न्यूज विजन दैनिक समाचार पत्र व जेडी न्यूज़ विज़न वेब चैनल की विशेष संवाददाता सुषमा बंजारे ने प्रतिभाग किया ।

इस प्रतिभाग हेतु सुषमा बंजारे को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जनोदय की पूरी टीम ने सुषमा जी को बधाई दी है साथ ही सम्पादक आर डी बाजपेई सहित सभी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेष वानिया शैल का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

सुषमा बंजारे द्वारा भेजी गई रचना….

सिलसिला

कुछ बातें हवा में ठहर जाती हैं,
कुछ यादें दिल में उतर जाती हैं।
मिलना-बिछड़ना तो वक्त का हिस्सा है,
पर कुछ रिश्ते उम्र भर चल जाते हैं।

एक सिलसिला यूँ ही चलता रहा,
तेरी बातों से दिल बहलता रहा।
रात चाँदनी में तेरी याद आई,
और मन तन्हाई में जलता रहा।

कभी हँसी के रंग बिखरे राहों में,
कभी दर्द छुपा रहा निगाहों में।
फिर भी उम्मीद ने हाथ ना छोड़ा,
सपने पलते रहे पनाहों में।

ज़िंदगी का यही तो फ़साना है,
हर मोड़ पर नया अफ़साना है।
जो थम जाए वो कहानी कैसी,
चलते रहना ही सिलसिला है।
सुषमा बंजारे
जेडी न्यूज़ विज़न छत्तीसगढ

About admin

Check Also

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में उपसभापति का निर्विरोध चुनाव

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता…. *जन्म-मृत्यु आवेदन शुल्क संशोधन व ड्रोन सर्वे प्रस्ताव को मंजूरी… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *