Breaking News

जनोदय न्यूज विजन के संपादक को सिलसिला ” विषय पर ऑन लाइन कवि सम्मेलन में मिला प्रशस्ति पत्र….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज 22 मई को सिलसिला विषय पर एक ऑन लाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
जिसमे जनोदय न्यूज विजन दैनिक समाचार पत्र व जेडी न्यूज़ विज़न वेब चैनल के संपादक आर डी बाजपेई ने प्रतिभाग किया ।

इस प्रतिभाग हेतु आर डी बाजपेई को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जनोदय की पूरी टीम ने श्री बाजपेई को बधाई दी है । साथ ही
सभी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेष वानिया “शैल” का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

….सिलसिले विषय पर एक प्रयास……

यूँ ही चलता रहेगा ये ज़िंदगी का सिलसिला….

जन्म से मृत्यु तक का ये पूरा सिलसिला…
हमारी बचपन की यादों का सिलसिला…

माता पिता का प्यार दुलार और मार डाँट का सिलसिला…
स्कूल कालेज के गुरुजनों, मित्रगणों की यादों का सिलसिला…

प्यार मोहब्बत गर्ल फ्रेंड ब्वॉय फ्रेंड.…
जीवन का सिलसिला…
नौकरी रोजगार की टेंशन का सिलसिला…

शादी बच्चे जिम्मेदारी का सिलसिला…
फिर अधेड़ आयु बदलती वायु बढ़ता बोझ ..

कभी  हँसी।कभी गम इससे ही जूझते हुए हम…

चलता रहा ये यूँ ही सिलसिला….

बच्चों की शादी उनके बच्चों का सिलसिला…

फिर उम्र बढ़ी पौरुष घटा और बच्चो का बदलते व्यवहार का सिलसिला
.
हो गया काम आई बीमारी और फिर लाचारी का सिलसिला…
पूरा हुआ समय चल दिए हम..
लेकिन फिर होगा किसी न किसी रूप में जन्म ..
और चलता रहेगा यूँ ही ये
सिलसिला…..
आर डी बाजपेई
संपादक
जेडी न्यूज़ विज़न लखनऊ

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *