Breaking News

यूपी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा.. 2 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता…

जेडी न्यूज़ विज़न…

 लखनऊ : : उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है. योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा.

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय में राहत देने वाला माना जा रहा है.

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस नए फैसले के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 58 फीसदी से बढ़कर सीधे 60 फीसदी हो गया है. यह फैसला केंद्र सरकार के DA बढ़ोतरी आदेश के बाद लिया गया है.

सरकार की तैयारी है कि मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए DA का लाभ दिया जाए. चूंकि मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आता है, इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी में इसका सीधा असर दिखेगा. कर्मचारियों की सैलरी पहले से अधिक होगी.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. यानी कर्मचारियों को सिर्फ आगे की सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों के एरियर का भी फायदा मिलेगा.जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के चार महीनों का एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा किया जाएगा.वहीं मई 2026 से 60 फीसदी DA का नकद भुगतान सीधे सैलरी में जोड़ा जाएगा.

About admin

Check Also

विश्व योग दिवस पर कविता….

जेडी न्यूज विजन…. विश्व योग दिवस पर कविता…. योग सिखाता है हमें… अपने सारे आसन.. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *