Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : गगहा थाना क्षेत्र के हटवा (मंझरिया) निवासी वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज (75) का बृहस्पतिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
रणजीत सिंह राज प्रखर वक्ता और शानदार लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कठिन दौर में पत्रकारिता को अपनी कर्मभूमि बनाया और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
वह अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर किया जाएगा।
इधर, प्रेस क्लब कौड़ीराम में शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, संरक्षक विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष हृदय नारायण, महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुनील रध्वज सिंह, अभिमन्यु राय और संतोष गुप्ता ने दिवंगत पत्रकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
Jd News Vision