Breaking News

आंधी-पानी में पेड़ गिरने से बाइक सवार की दबकर मौत, बोलेरो सवार पांच लोग बाल-बाल बचे…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

– रुद्रपुर-गजपुर मार्ग पर सियर मोड़ तिराहे की घटना…

गजपुर बाजार :  : शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज आंधी-पानी के दौरान गगहा थाना क्षेत्र के सियर मोड़ तिराहे पर अचानक विशाल महुआ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गया। पेड़ के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बोलेरो भी पेड़ के नीचे दब गई। हालांकि, उसमें सवार पांच लोग बाहर सामान खरीदने निकले थे।

बाइक सवार युवक गगहा की ओर से रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज आंधी के बीच सड़क किनारे का पेड़ अचानक बाइक के ऊपर गिर गया। युवक पेड़ के नीचे बुरी तरह दब गया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान भीम कुमार पुत्र राम तीरथ विश्वकर्मा, निवासी गगड़ा, चौरीचौरा के रूप में हुई है।

पेड़ की चपेट में आई बोलेरो को झंगहा थाना क्षेत्र के पुरनहां निवासी यशवंत यादव चला रहे थे। बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे। पेड़ गिरने से पहले सभी लोग बाहर खरीदारी करने निकले थे। इससे उनकी जान बच गई।

पेड़ गिरने के कारण रुद्रपुर-गजपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। शाम सात बजे तक शव पेड़ के नीचे दबा था और जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर शव निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह और गगहा पुलिस मौके पर पहुंची है।

About admin

Check Also

UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा…

Jdnews Vision…… प्रयागराज : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *