Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता…..
*सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, नई टीम को क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी*
कौड़ीराम : : कौड़ीराम विकास मंच को सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी जेपी गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अजय पाण्डेय को मंच का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में मार्कण्डेय राय को मुख्य संरक्षक तथा गोरख राय को सह-संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं भवनाथ राय को उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त मंत्री एवं संयुक्त सचिव के रूप में राहुल राय, गुड्डू राय और देवेश राम त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई। किशन मोदनवाल को सूचना मंत्री चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का यथावत नवीनीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी जेपी गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के नेतृत्व में कौड़ीराम विकास मंच क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
Jd News Vision