Jdnews Vision….
जिला संवाददाता….
आर पी उपाध्याय….
मनकापुर गोंडा- अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक सीधे जाने वाली ट्रेन सरयू कमला एक्सप्रेस का मनकापुर रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी आर के नारद के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। इस अवसर पर ड्राइवर, असिस्टेंट ड्राइवर, स्टेशन अधीक्षक एवं गार्ड को माल्यार्पण किया गया, तथा उपस्थित लोगों में लड्डू वितरण किया गया है। दोपहर 2:20 बजे ट्रेन मनकापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो लोगों ने सीताराम तथा भारत माता के जबरदस्त जयकारे लगाए और लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उनका उत्साह देखने लायक था। अयोध्या धाम के जनकपुर जाने वाली ट्रेन को फूल मालाओं से सजाया गया था। ट्रेन में साधु संत भारी संख्या में भजन कीर्तन करते नजर आए। लोगों में भक्ति भाव उमड़ आया।

स्टेशन अधीक्षक महोदय ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए इस ट्रेन को महत्वपूर्ण बताया। समाजसेवी आर के नारद, समीर, अजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा, सचिन, शिवप्रसाद चौहान, राजदीप, अमरदीप, पूजा मनमोहिनी, संतोष सोनी, मलाई पांडे, रवि मोदनवाल, पंडित मोदनवाल, विशाल मोदनवाल, आदर्श सिंह, अखंड सिंह, राकेश चौरसिया, ज्ञानेश चौरसिया, विकास चौरसिया, रंगीलाल, अमन, दिलीप कुमार, मनीष यादव, गायक मेही लाल यादव, अरमान, अब्बास आदि शामिल रहे।
Jd News Vision