Breaking News

छठ पर घर लौटने वालों की बढ़ी मुश्किल… कई स्पेशल ट्रेनें 10 घंटे तक लेट.. ट्रेनों का बिगड़ा टाइमटेबल….

Jdnews Vision….

लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं.

किसी ट्रेन को चार घंटे तो किसी को 10 घंटे से अधिक की देरी हो रही है. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. बुधवार को बानो, हटिया, मुंबई, रांची, अलीपुरद्वार, शालीमार और दरभंगा से खुलने वाली कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से चलीं.

मुंबई-हटिया स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को रात 10.55 बजे खुली और करीब साढ़े 10 घंटे विलंब से चल रही है. वहीं हटिया-बेंगलुरु स्पेशल सुबह 9.05 बजे के बजाय करीब 11.30 बजे रवाना हुई. दरभंगा-शालीमार स्पेशल भी निर्धारित रात 12.30 बजे के बजाय सुबह 3.47 बजे खुली. कई ट्रेनों के विलंब का कारण शुरुआती स्टेशनों से देर से खुलना बताया जा रहा है.

बिहार रूट पर बढ़ा ट्रेनों का दबाव….

छठ पर्व को लेकर बिहार रूट पर नियमित और स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रेलवे ट्रैक पर परिचालन का दबाव बढ़ गया है. इसके कारण कई ट्रेनों को स्टेशनों के बाहर खड़े होकर प्लेटफॉर्म खाली होने का इंतजार करना पड़ रहा है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है.

घंटों विलंब से चल रही हैं ये ट्रेनें…..

13 नवंबर को इन ट्रेनों का होगा परिचालन….

08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल: रात 9 बजे झंझारपुर से खुलेगी.

08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: शाम 6 बजे रांची से खुलेगी और 14 नवंबर को सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी.

08895 गोंदिया-पटना स्पेशल: दोपहर 12.30 बजे गोंदिया से खुलेगी और अगले दिन शाम 4.30 बजे पटना पहुंचेगी.

09619 अजमेर-रांची स्पेशल: रात 11.05 बजे अजमेर से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 7.30 बजे रांची पहुंचेगी.

08045 शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल: रात 12.30 बजे शालीमार से खुलेगी और 14 नवंबर को सुबह 4.30 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी.

06081 तिरुवनंतपुरम-सांतरागाछी स्पेशल: दोपहर 2.15 बजे तिरुवनंतपुरम से खुलेगी और 15 नवंबर को दोपहर 1.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.

08047 सांतरागाछी-नाहरलगुन स्पेशल: शाम 6 बजे सांतरागाछी से खुलेगी और 14 नवंबर को रात 8.50 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी.

14 नवंबर को चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें….08896 पटना-गोंदिया स्पेशल: शाम 6.10 बजे पटना से खुलेगी और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

02877 रांची-आनंद विहार स्पेशल: शाम 5.40 बजे रांची से खुलेगी और 15 नवंबर को शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

08046 चार्लापल्ली-शालीमार स्पेशल: सुबह 6.55 बजे चार्लापल्ली से खुलेगी और शालीमार पहुंचेगी.

08048 नाहरलगुन-सांतरागाछी स्पेशल: रात 11.55 बजे नाहरलगुन से खुलेगी और 16 नवंबर को सुबह 4.15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.

07221 चार्लापल्ली-सांतरागाछी स्पेशल: सुबह 5.40 बजे चार्लापल्ली से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 11 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.

03465 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल: दोपहर 1.10 बजे मालदा टाउन से खुलेगी और रात 11 बजे दीघा पहुंचेगी.

03466 दीघा-मालदा टाउन स्पेशल: रात 11.40 बजे दीघा से खुलेगी और 15 नवंबर को सुबह 9.20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.

About admin

Check Also

बिजली उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति शासन संवेदनशील है – मनीष सिंह.. प्रमुख सचिव ऊर्जा  

*बिजली उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति शासन संवेदनशील है – मनीष सिंह, प्रमुख सचिव ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *