Jdnews Vision…..
संगठन की मजबूती और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का लिया गया संकल्प….
बलरामपुर: : गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने की। इस दौरान जिले भर से आए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा ने आश्वस्त किया कि समाज के विकास और हितों की रक्षा के लिए संगठन हर परिस्थिति में चट्टान की तरह प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
इन पदाधिकारियों ने किया सम्मानित:….
बैठक में जिला के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद भारती, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वन बाबा, महंत नीलकमल गिरी, नंदकिशोर गिरी, जिला उपाध्यक्ष सलिक राम गिरी, जिला मंत्री शिव शंकर गिरी, यशवंत गिरी तथा सदर बलरामपुर के विधानसभा प्रभारी गोपाल गिरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष मिथिलेश गिरी बाबा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
Jd News Vision