Breaking News

स्वर्णाश्रीनिवासम अपार्टमेंट में भव्य छठ पूजा का आयोजन….

Jdnews Vision……

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा लोक आस्था का महापर्व…..

विशाखापत्तनम। लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना का महान पर्व छठ पूजा इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति स्वर्णाश्रीनिवासम अपार्टमेंट, तुंगलम, ऑटोनगर स्थित स्विमिंग पूल परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर छठी मईया की आराधना एवं भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों का सराहनीय योगदान है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री अजय कुमार सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, अमित कुमार, अजीत कुमार, संजय पाठक, मुरलीधर सिंह, अनुराग, चंदेश्वर ठाकुर, सुनील कुमार, दीपक कुमार, गुंजन कुमार, ज्ञानेंद्र यादव, विनोद यादव, वेद प्रकाश एवं राजू जी सहित अन्य गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस वर्ष छठ व्रत करने वाली श्रद्धालु महिलाओं में श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती रीना गुप्ता एवं श्रीमती मंजू सिंह जी शामिल हैं।

📅 छठ पूजा के प्रमुख कार्यक्रम

15 नवंबर: संध्या अर्घ्य (अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य)

16 नवंबर: प्रातःकालीन अर्घ्य (उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य)

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, समाजबंधुओं एवं छठी मईया के भक्तों से सपरिवार इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मईया का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

यह महापर्व हमें आस्था, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। छठी मईया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली प्रदान करें।

🌅 जय छठी मईया! 🌺

जय सूर्यदेव! 🙏🌅

—

समाचार संपादक: राघवेन्द्र मिश्रा

J D NEWS VISION

विशाखापत्तनम…..

About admin

Check Also

अब पैकेट बंद खाने में कितना है फैट, सॉल्ट व शुगर? अलग-अलग चित्रों के जरिए मिलेगी चेतावनी, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश….

Jdnews Vision…. नई दिल्ली:  :पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में कितना फैट, शुगर और नमक है, इसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *