स्टार मिस टीन इंडिया का खिताब जीतने के बाद Miss Teen of the Universe 2026 में लेंगी हिस्सा, 13 से अधिक देशों की प्रतिभागी होंगी शामिल….
नई दिल्ली, (जनोदय न्यूज़ )स्टार मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली 17 वर्षीय साक्षी गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह आगामी Miss Teen of the Universe 2026 प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन 15 से 22 नवंबर तक दिल्ली और जयपुर में होगा, जिसमें 13 से अधिक देशों की प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी।
केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स की छात्रा साक्षी गुप्ता ने कम उम्र में ही शिक्षा, कला, सामाजिक कार्य और फैशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उनका लक्ष्य मेडिकल प्रोफेशनल बनने के साथ-साथ डांस और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना है।
साक्षी केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हैं। उन्होंने ‘Collective Well-Being’ अभियान के माध्यम से सामूहिक कल्याण का संदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘The Cura’ ब्रांड की स्थापना की है। वह पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषयों पर भी कार्य कर रही हैं।

पेजेंट्री के क्षेत्र में साक्षी को ‘Reign by Khushi Verma’ की संस्थापक एवं मेंटर खुशी वर्मा का मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके निर्देशन में साक्षी मंच पर प्रस्तुति, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को निखार रही हैं।
साक्षी को बचपन से ही डांस और मेकअप आर्टिस्ट्री में रुचि रही है। स्कूल स्तर पर भाषण, ड्रेस और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने पुरस्कार हासिल किए हैं। वह स्कूल की लीड डांसर भी रह चुकी हैं। उनकी प्रतिभा को समाचार पत्रों में भी स्थान मिल चुका है।
उनकी खास उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में स्टार मिस टीन इंडिया का खिताब जीतना है। अब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही हैं।
भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस के संस्थापक सौरव आनंद और नेशनल डायरेक्टर आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
साक्षी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षा, कला और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर हासिल किया है। अब प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
Jd News Vision