Jdnews vision…
जीत तो केवल 2 पर ही मिली थी…..
399 में से 387 सीटों पर जब्त हो गई थी कांग्रेस की जमानत…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से 181 सीटों की मांग की है. कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी से जिन 181 सीटों की मांग की है, उनमें कांग्रेस पार्टी का 2022 के विधानसभा चुनाव कैसा प्रदर्शन रहा है, आज हम जानेंगे.
हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ से कहा गया है कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी 181 सीटों की मांग की है. कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी जिन 181 सीटों की मांग की है, उनमें साल 2022 के नतीजे चौकानें वाले हैं. कांग्रेस ने जो 181 सीटें सपा से 2027 के विधानसभा चुनाव के मांगी हैं, उनमें 169 सीटें ऐसी हैं जिसपर कांग्रेस 2022 में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई थी.
बता दें कि साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राज्य की 399 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से 387 ऐसी थीं कि कांग्रेस पार्टी की जमानत तक जब्त हो गई थी. कांग्रेस को 2022 की विधानसभा में कुल 2.5 फीसदी वोट मिले थे. सिर्फ रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खैरागढ़, बिलग्राम, बछरावा, सरैनी, गजदीशपुर, किदवई नगर, गौरा, रुद्रपुर, पिंडरा में कांग्रेस जमानत बचा पाई थी.
2022 के चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं सिर्फ 2 सीटें…..
कांग्रेस 2022 के चुनाव में महज दो सीटें रामपुर खास और फरेंदा जीतीं थी. पार्टी ने रामपुर खास में 50.27 फीसदी और फरेंदा में 40.28 फीसदी वोट मिले थे. 181 सीटें जो मांगी हैं उसमें कांग्रेस को कुल 3.84 फीसदी वोट मिले थे. इनमें से 169 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी. उधर, सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लकेर कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए हम सीटों का तालमेल बिठा लेंगे. सबसे बेहतरीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
जानें 181 सीटों पर कांग्रेस का वोट फीसद
1. बेहट – 0.58
2. नकुड़ – 0.50
3. सहारनपुर नगर – 0.77
4. सहारनपुर – 0.47
5. रामपुर मनिहारान – 0.66
6. गंगोह – 0.72
7. थानाभवन – 0.36
8. शामली – 0.37
9. बुढ़ाना – 0.96
10. चरथावल – 0.43
11. पुरकाजी – 0.82
12. मीरापुर – 0.58
13. बढ़ापुर – 0.60
14. धामपुर – 0.39
15. नहटौर – 0.67
16. बिजनौर – चुनाव नहीं लड़ा
17. मुरादाबाद ग्रामीण – 1.03
18. मुरादाबाद नगर – 1.66
19. कुंदरकी – 0.63
20. चंदौसी – 0.70
21. स्वार – 0.53
22. बिलासपुर – 4.15
23. मिलक – 1.25
24. धनौरा – 0.57
25. नौगावां सादात – 0.66
26. हसनपुर – 0.64
27. सिवालखास – 0.67
28. हस्तिनापुर – 0.66
29. मेरठ दक्षिण – 0.79
30. छपरौली – 0.59
31. बागपत – 0.57
32. लोनी – 0.65
33. मोदीनगर – 0.93
34. धौलाना – 0.81
35. हापुड़ – 1.30
36. गढ़मुक्तेश्वर – 0.70
37. दादरी – 1.52
38. जेवर – 1.38
39. सिकंदराबाद – 0.84
40. बुलंदशहर – 1.06
41. स्याना – 1.15
42. अनूपशहर – 5.58
43. शिकारपुर – 0.72
44. खुर्जा – 1.02
45. खैर – 0.60
46. कोल – 6.16
47. इगलास – 3.21
48. मांट – 0.57
49. मथुरा – 18.61
50. बलदेव – 0.92
51. आगरा ग्रामीण – 1.44
52. फतेहपुर सीकरी – 0.49
53. खेरागढ़ – 29.27
54. बाह – 0.65
55. टूंडला – 0.78
56. फिरोजाबाद – 0.45
57. बदायूं – 1.02
58. दातागंज – 1.02
59. मीरगंज – 2.32
60. नवाबगंज – 0.88
61. फरीदपुर – 0.86
62. बरेली कैंट – 1.16
63. आंवला – 1.20
64. पीलीभीत – 0.40
65. पूरनपुर – 0.77
66. तिलहर – 1.44
67. शाहजहांपुर – 0.62
68. पलिया – 1.91
69. गोला गोकर्णनाथ – 1.35
70. मोहम्मदी – 1.04
71. सीतापुर – 1.24
72. लहरपुर – 0.65
73. बिसवां – 1.97
74. सेवता – 1.34
75. महमूदाबाद – 0.80
76. सिधौली – 0.97
77. शाहाबाद – 0.67
78. बिलग्राम-मल्लावां – 22.32
79. बांगरमऊ – 2.60
80. मलिहाबाद – 0.89
81. बख्शी का तालाब – 2.84
82. सरोजनी नगर – 6.02
83. लखनऊ पूर्व – 1.74
84. मोहनलालगंज – 1.22
85. बछरावां – 27.13
86. तिलोई – 10.72
87. हरचंदपुर – 8.05
88. रायबरेली – 6.50
89. सलोन – 5.71
90. सरेनी – 19.71
91. ऊंचाहार – 4.71
92. जगदीशपुर – 32.71
93. गौरीगंज – 14.28
94. अमेठी – 7.42
95. सुल्तानपुर – 1.21
96. सदर – 2.03
97. लंभुआ – 0.92
98. फर्रुखाबाद – 0.98
99. औरैया – 0.58
100. अकबरपुर-रनियां – 0.78
101. बिल्हौर – 1.03
102. बिठूर – 1.84
103. गोविंदनगर – 13.67
104. किदवई नगर – 37.06
105. कानपुर कैंट – 7.01
106. घाटमपुर – 1.93
107. कालपी – 6.42
108. उरई – 1.72
109. झांसी नगर – 3.50
110. मऊरानीपुर – 1.20
111. महरौनी – 1.29
112. हमीरपुर – 6.26
113. राठ – 1.99
114. नरैनी – 0.84
115. मानिकपुर – 1.98
116. जहानाबाद – 1.86
117. बिंदकी – 2.95
118. अयाह शाह – 1.09
119. खागा – 2.68
120. रामपुर खास – 50.27
121. विश्वनाथगंज – 0.95
122. प्रतापगढ़ – 3.23
123. चायल – 1.81
124. फूलपुर – 0.66
125. करछना – 2.14
126. इलाहाबाद उत्तर – 13.40
127. इलाहाबाद दक्षिण – 1.16
128. बारा – 1.68
129. कोरांव – 10.34
130. कुर्सी – 0.97
131. जैदपुर – 10.32
132. दरियाबाद – 0.84
133. हैदरगढ़ – 1.74
134. बीकापुर – 1.82
135. कटेहरी – 0.83
136. बलहा – 0.99
137. नानपारा – 1.08
138. महसी – 2.24
139. उतरौला – 6.60
140. बलरामपुर – 1.25
141. गौरा – 18.31
142. शोहरतगढ़ – 10.67
143. हर्रैया – 0.91
144. महादेवा – 1.07
145. खलीलाबाद – 0.64
146. फरेंदा – 40.28
147. नौतनवा – 2.25
148. महाराजगंज – 2.23
149. पनियरा – 1.15
150. गोरखपुर ग्रामीण – 0.59
151. बांसगांव – 1.09
152. चिल्लूपार – 0.60
153. खड्डा – 1.11
154. फाजिलनगर – 1.03
155. रुद्रपुर – 17.14
156. देवरिया – 1.36
157. पथरदेवा – 0.97
158. रामपुर कारखाना – 0.97
159. सलेमपुर – 1.54
160. बरहज – 1.12
161. निजामाबाद – 1.24
162. मधुबन – 1.73
163. बेल्थरा रोड – 0.77
164. बलिया नगर – 1.07
165. बदलापुर – 0.80
166. जौनपुर – 4.89
167. जफराबाद – 1.00
168. जखनियां – 0.76
169. जहूराबाद – 0.63
170. मुगलसराय – 2.22
171. पिंडरा – 21.88
172. रोहनिया – 6.80
173. वाराणसी उत्तर – 1.26
174. वाराणसी कैंट – 9.76
175. ज्ञानपुर – 0.90
176. औराई – 1.20
177. छानबे – 1.82
178. मझवां – 1.39
179. मड़िहान – 2.08
180. रॉबर्ट्सगंज – 1.18
181. दुद्धी – 2.22
G F…….
Jd News Vision