Breaking News

फैमिली पेंशन पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला… पत्नी को मिलेगी पूरी छूट…

Jdnews Vision….

नई दिल्ली : : केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियमों को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। इसका फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जिनके सदस्य केंद्र सरकार में नौकरी करते हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

नए स्पष्टीकरण के मुताबिक, किसी सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु होने पर उसके कानूनी जीवनसाथी यानी पत्नी या पति को फैमिली पेंशन पाने के लिए आय की कोई सीमा पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के तहत ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है। इसके अनुसार, जीवनसाथी की अपनी कमाई होने या नौकरी करने से फैमिली पेंशन की पात्रता खत्म नहीं होगी।

दूसरे सदस्यों के लिए 9,000 रुपये की शर्त…..

हालांकि, यह छूट परिवार के सभी सदस्यों को नहीं मिलेगी। जीवनसाथी के अलावा दूसरे पात्र आश्रित सदस्यों की मासिक आय 9,000 रुपये और उस पर लागू महंगाई राहत (DR) से कम होनी चाहिए। यानी उनके लिए आय से जुड़ी शर्त पहले की तरह लागू रहेगी।

इन सदस्यों को साबित करनी होगी निर्भरता…

कुछ परिवार के सदस्यों को फैमिली पेंशन पाने के लिए यह साबित करना होगा कि वे सरकारी कर्मचारी पर आर्थिक रूप से निर्भर थे। इनमें विधवा, तलाकशुदा बेटियां, आश्रित माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहन शामिल हैं।

सभी विधवाओं को नहीं मिलेगी पूरी छूट

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष मामलों में आय संबंधी शर्तें लागू रहेंगी। उदाहरण के लिए, बिना बच्चों वाली ऐसी विधवा जिसने दोबारा शादी की है, उसे निर्धारित आय संबंधी पात्रता पूरी करनी होगी। इस तरह सरकार के नए स्पष्टीकरण से कानूनी जीवनसाथी को बड़ी राहत मिली है। अब केवल अपनी कमाई होने के आधार पर पत्नी या पति को फैमिली पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकेगा।

About admin

Check Also

आयुष्मान योजना: मोतियाबिंद-फ्रैक्चर से लिवर तक, इन 112 बीमारियों का इलाज अब प्राइवेट अस्पताल में नहीं होगा…

Jdnews Vision…… नई दिल्ली : : केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *