हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी जमीन पर रात में नाला खोदने व बाउंड्री बनाने का आरोप
Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के सरसवां अर्जुनगंज में हाईकोर्ट के स्टे आदेश के बाद भी रात में जेसीबी से नाला खोदकर बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है।
पीड़ित कपूर बाबू गुप्ता पुत्र स्व. भगवान दास गुप्ता, निवासी ए-437, इंदिरा नगर, लखनऊ के अनुसार ग्राम सरसवां, तहसील सरोजनीनगर में उनकी भूमि गाटा संख्या 1130, 1128, 1129 स्थित है।

आरोप है कि हरिहरपुर के भूमाफिया महेश वर्मा व संजय हीरवानी और वर्तमान पार्षद ब्रज मोहन शर्मा की मिलीभगत से गाटा संख्या 1135 नदी/नाला की जमीन पर अवैध बिक्री की गई।इसके बाद 12 नवंबर 2026 की रात में उनकी जमीन गाटा संख्या 1130, 1129, 1128 पर पुराना नाला पाटकर नया नाला खोद दिया गया।जेसीबी मशीनों और करीब 100 लोगों की मदद से रेडीमेड बाउंड्री वॉल भी करा दी गई।उनका कहना है कि गाटा संख्या 1130 पर माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ ने रिट संख्या 12126/2026 में 3 नवंबर 2026 को स्टे प्रदान किया था। इसके बावजूद स्टे का उल्लंघन करते हुए निर्माण कराया गया।मामले में 17 नवंबर 2026 को हाईकोर्ट में सुनवाई की तिथि नियत है।
पीड़ित का यह भी कहना है कि जनहित याचिका PIL 247/2026 में हाईकोर्ट ने 31 मार्च 2026 को आदेश पारित किया था, जिसका भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से एफआईआर दर्ज कर उनकी भूमि पर हुए अवैध निर्माण को गिरवाने और हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है
Jd News Vision