Breaking News

कौड़ीराम में विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह का भव्य स्वागत….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता

कौड़ीराम: :  बांसगांव विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम आगमन पर कौड़ीराम स्थित विधायक डॉ. विमलेश पासवान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर करती है। रमेश सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बांसगांव विधानसभा में पार्टी और मजबूत होगी।

विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। सभी के सामूहिक प्रयास और आपसी तालमेल से बांसगांव विधानसभा में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,हियुवा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, अमित पाण्डेय, अजीत वर्मा, इंद्रसेन राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजन, अनिल दूबे सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा…

Jdnews Vision…… प्रयागराज : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *