Breaking News

अक्षय नवमी पर झारखंडी मंदिर से निकली भव्य नगर परिक्रमा,हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा….

Jdnews Vision….

 

बलरामपुर: :  श्री अक्षय नवमी के पावन एवं शुभ अवसर पर नगर में सनातन संस्कृति,धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नगर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर से विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ भव्य नगर परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया।

नगर परिक्रमा के शुभारंभ अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूजन में सम्मिलित होकर धर्म एवं आस्था के इस आयोजन में सहभागिता की।

नगर परिक्रमा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला,पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धा,भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अक्षय नवमी का पर्व सनातन धर्म में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है। नगर परिक्रमा जैसी धार्मिक परंपराएं हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव,धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती हैं।

यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं,बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं के प्रति सामूहिक आस्था का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में संजय शर्मा,डॉ.तुलसीष दुबे,प्रीतपाल सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस, सभासद संजय मिश्रा,अविनाश मिश्र सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *