Jdnews Vision….
जिला सम्वाददाता
…आर पी उपाध्याय…
मनकापुर गोंडा- प्रदेश के गिने चुने गौशालाओं में 6 दशक से संचालित करुणा गौशाला में गोपा अष्टमी के पावन अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवा सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां गायत्री को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पीएम शुक्ला द्वारा गौ माता की महिमा व वेदों में गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। करुणा गौशाला के अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने करुणा गौशाला के इतिहास बारे में विस्तार से बताया। प्रसिद्ध चित्रकार जेपी गुप्ता ने प्रकृति व गौशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन प्रकाश नारायण शुक्ला ने किया। गौ भक्तों द्वारा की गई सेवा में दिल्ली में हुए संसद घेराव वा करपात्री जी महाराज के उद्देश्य के बारे में अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने बताया। इस अवसर पर पीएम शुक्ला, जेपी शुक्ला, मनीष, सुभाष उपाध्याय, सुमित, अनूप पाठक, ऋषिकेश, आदित्य महाराज, विपिन मिश्रा, अमित, शिवनारायण आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। गौ माता का पूजन मुख्य अतिथि की पत्नी शिवा सिंह ने किया। शाम को गौशाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित राम हौसिला शर्मा, ईश्वर चंद मेंहदावली, उमाशंकर दुबे उदय, आर के नारद, बृजराज, श्रीमाली तथा अन्य साहित्यकारों ने गौ माता को समर्पित रचनाओं से प्रकाश डाला।
Jd News Vision