Breaking News

स्थानीय भारतीय परंपराओं में छिपे विज्ञान को खोजने की जरूरत : कुलपति प्रो. अजय तनेजा…

Jdnews Vision…..

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन…

लखनऊ : : ‘विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान निकालना चाहिए। विज्ञान एक जिज्ञासा है। जो आसपास घटित हो रहा है, उसे देखेंगे, समझेंगे, उसी से विज्ञान निकलेगा।” ये बातें पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय आयोजन में कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी कल्पना शक्ति को बढ़ाना चाहिए। सफलता न मिलने पर भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहाकि विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं में छिपे विज्ञान को भी खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भी जुगाड़ का प्रयोग कर नवाचार कर रहे हैं।

पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि छात्र – छात्राओं को प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए तथा विज्ञान पढ़ने के साथ कोई ना कोई रुचि भी विकसित करनी चाहिए।

संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. प्रदीप कुमार ने शिक्षकों से छात्रों की हर जिज्ञासा का समाधान करने और एआई के बारे में जागरूक करने को कहा। बीएसआईपीके वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निमिष कपूर ने कहा नवाचार बच्चों को बहुत आगे ले जा सकता है। राज्य प्रमुख अन्वेषक डॉ. विष्णु प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के परिचयात्मक संबोधन में कहा कि लखनऊ से बाल विज्ञानियों के 890 समूहों ने पंजीकरण कराया है और विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 बच्चे आज के आयोजन में प्रतिभाग कर रहे हैं।

उन्होंने कहाकि नोडल एजेंसी इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में यह कार्यक्रम करा रही है। इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय टिकाऊपन के लिए विज्ञान और नवाचार है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। राज्य अकादमिक समन्वयक रामकुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

आज के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, भोजन, कृषि और स्वास्थ्य तथा टिकाऊपन के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग जैसे उपविषयों पर अपने लघुशोध पत्र प्रस्तुत किए। जिला समन्वयक डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम ने बताया भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विज्ञानियों को ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे अपने लघुशोध कार्य को राष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकते हैं।

यहां से चयनित प्रतिभागी एक दिसंबर को नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सुमन कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और जिला अकादमिक समन्वयक डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *