Jdnews Vision……
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में बुधवार रात चार नशेड़ी युवकों ने कैब चालक को पीटकर मोबाइल व नकदी लूट ली। पीड़ित के भाई ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनोज तिवारी निवासी पालपुर, थाना कुमारगंज, जिला अयोध्या ने बताया कि उनका भाई शिवा तिवारी लखनऊ में रहकर अपनी कार से ओला-उबर चलाता है। गुरुवार रात करीब 8 बजे शिवा अहमामऊ से चारबाग की ओर जा रहा था। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने विपरीत दिशा से आए चार युवकों ने अचानक गाड़ी के सामने ब्रेक मार दी, जिससे टक्कर हो गई।
आरोप है कि चारों युवक नशे में धुत थे। गाली-गलौज व विवाद के बाद शिवा का ओपो मोबाइल और जेब के रुपये छीन लिए। विरोध पर ईंट से सिर पर वार किया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। अधमरा समझकर छोड़कर भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया। मनोज का आरोप है कि भाई के नंबर पर फोन करने पर आरोपी धमकी दे रहे थे। बाद में अपने नंबर से भी फोन कर धमकाया जा रहा है।
Jd News Vision