Breaking News

वैदिक मंत्रोचार के मध्य डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू….

Jdnews Vision….

 

तुलसीपुर (बलरामपुर)19नवमबर : : बी,सी,एम, ग्रुप के ​तुलसीपुर चीनी मिल का नया पेराई सत्र गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर महंत मिथिलेश्वर नाथ योगी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह पूर्व वन मंत्री सलिल सिंह टीटू भैया ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

देवीपाटन के गन्ने और बैलों का पूजन: कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर से लाए गए गन्ने की पूजा हुई, जबकि यूनिट हेड आरएस प्रसाद ने बैलों का पूजन किया।

महंत मिथिलेश्वर नाथ योगी ने किसानों और चीनी मिल परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को इस सत्र मेंर समय पर गन्ने की तौल, उचित मूल्य और समयबद्ध भुगतान की उम्मीद है।

पूजन के अवसर पर एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह समेत मिल अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रवि मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा, किसान नेता आनंद सिंह अन्नू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पप्पू सिंह सूरत सिंह डीह, रविंद्र सिंह उर्फ टोप सिंह अकील खान शफीक अख्तर विनय त्रिपाठी अशोक सिंह विष्णु देव कसौधन अनूप गुप्ता सत्यनारायण मिश्रा चौलेश्वर मिश्रा ,किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

​

About admin

Check Also

UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा…

Jdnews Vision…… प्रयागराज : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *