Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता……
– 126 एनसीसी कैडेट्स ने किया अभ्यास….
गजपुर बाजार : : सर्वोदय किसान इंटर कालेज कौड़ीराम में योग प्रशिक्षक रणधीर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को योगाभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम में कुल 126 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें 76 छात्र और 50 छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अरविंद कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिंह, कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अतुल कुमार राय तथा योग सहायक सत्यपाल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision