Breaking News

आपने मेरी बात मानी तो टूट गया सोना..बच गये हमारे पैसे – पी एम मोदी….

Jdnews Vision….

एक और साल सोना न खरीदने की अपील….

लखनऊ : : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में एक बार फिर सोने का जिक्र किया. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि मैंने लोगों से सोना कम खरीदने को कहा था, लोगों ने मेरी बात मानी और सोना टूट गया.

इस वजह से देश का पैसा भी बच गया. उन्होंने अगले एक और साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम ने यह भी कहा कि ITI में पढ़ने वाले बच्चों का उतना ही सम्मान होगा जितना IIT में पढ़ने वाले बच्चों का होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते, यह मेरे लिए गर्व की बात है और मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज देश भर से आए अपने युवा साथियों का स्वागत करने का अवसर मिल रहा है. पीएम ने कहा कि मैं आज सुबह दिल्ली से निकलकर बंगाल गया था और दिन का मेरा पहला कार्यक्रम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में था और जिस ऊर्जा, सपनों, उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ मैं IIT के छात्रों के बीच गया था, उसी उत्साह और उमंग के साथ मैं आज इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) के छात्रों के बीच आया हूं. चाहे IIT हो या ITI, मेरे लिए ये मेरे देश की असली संपत्ति हैं, ये मेरे देश की क्षमता हैं और ये मेरे देश का भविष्य हैं.

पीएम ने कहा, जो आपने ITI में सीखा, वो विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है, ये विकसित भारत आपके ही कौशल से बनने वाला है. हमारा देश हमेशा से कौशल को सम्मान देने वाला देश है.

एक और साल सोना न खरीदने की अपील

पीएम मोदी ने कहा, ‘एक साल पहले, मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो कृपया एक साल तक सोना न खरीदें और मुझे खुशी है कि जिस तरह लाल बहादुर शास्त्री जी के एक समय का भोजन छोड़ने के आग्रह को देशवासियों ने माना था, मेरे देश का चरित्र आज भी वैसा ही है. मुझ जैसे एक साधारण व्यक्ति के कहने पर कि सोना कम खरीदें, देशवासियों ने सोना कम खरीदा और सोने की कीमतें गिर गईं. आज लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी जी, आपने कहा, हमने आपकी सलाह मानी और हमारे पैसे बच गए’.

 

 

About admin

Check Also

आयुष्मान योजना: मोतियाबिंद-फ्रैक्चर से लिवर तक, इन 112 बीमारियों का इलाज अब प्राइवेट अस्पताल में नहीं होगा…

Jdnews Vision…… नई दिल्ली : : केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *