Jdnews Vision…
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
छह नामजद लोगों पर आरोप, गोसाईगंज पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप!
लखनऊ: : पुराना हैदरगंज निवासी जुहैब और हुसैन के 27 अक्टूबर 2026 से लापता होने का मामला लगातार गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवकों को जैद, रेहान और फैसल, निवासी लखनऊ, तथा दिलशाद, कामरान और इरशाद, निवासी गौरैया कला, अपने साथ ले गए थे। इसके बाद दोनों युवकों के नदी में डूबने की बात सामने आई, लेकिन तीन दिनों तक SDRF द्वारा नदी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस आयुक्त, लखनऊ से शिकायत कर तत्काल FIR दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने और दोनों युवकों को जल्द तलाशने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि गोसाईगंज पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, 27 अक्टूबर को पुराना हैदरगंज निवासी जुहैब और हुसैन को जैद, रेहान और फैसल, निवासी लखनऊ, तथा दिलशाद, कामरान और इरशाद, निवासी गौरैया कला, अपने साथ गोसाईंगंज के गौरैया कला गांव ले गए थे। इसके बाद दोनों युवकों के साथ क्या हुआ और वे कहां गए, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों को नहीं मिल सकी। संबंधित लोगों की ओर से कथित तौर पर दोनों युवकों के नदी में डूबने की बात कही गई, लेकिन परिवार इस दावे को लेकर संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि यदि दोनों युवक नदी में डूबे थे, तो इस संबंध में घटना की पूरी जानकारी, परिस्थितियां और अन्य साक्ष्य सामने आने चाहिए। दोनों युवकों के अचानक लापता होने और घटना के बाद सामने आए कथित बयानों के बीच परिवार को आशंका है कि कहीं इस मामले के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं है। परिवार का कहना है कि इस घटनाक्रम को महज हादसा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और हर पहलू की जांच जरूरी है।
गोसाईंगंज पुलिस पर आरोप लापता युवकों की नही दर्ज की शिकायत
परिजनों ने गोसाईगंज पुलिस पर शिकायत दर्ज करने से साफ इनकार करने का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, जब वे मामले की शिकायत लेकर गोसाईगंज थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया और मामले को महज नदी में डूबने का हादसा बताकर टालने की कोशिश की। परिजनों का कहना है कि जब दोनों युवक अभी तक लापता हैं, नदी में डूबने के दावे की पुष्टि करने वाला कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, तो शिकायत दर्ज करने से इनकार करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। परिवार का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों के साथ भी कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि मामले की विधिवत जांच शुरू क्यों नहीं की गई?
25 दिन बाद लापता युवकों का नही लगा सुराग
21 नवंबर 2026 तक लापता होने के 25 दिन बाद भी दोनों युवकों का कुछ पता नही चल सका। परिजन लगातार अपने स्तर से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिवार का आरोप है कि मामले में FIR दर्ज न होने और प्रभावी जांच नहीं किए जाने से घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में देरी हो रही है।
तीन दिन खोजने के बाद SDRF टीम ने बताया गोमती के नही डूबे
परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों के अचानक लापता होने, नदी में डूबने के कथित दावे और SDRF के तीन दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने
के बादSDRF टीम ने यह कह कर आगे सर्च करने से मना कर दिया कि दोनो नदी में नही डूबे। जिसको लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों का कहना है कि मामले की जांच केवल नदी में तलाश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि घटना से जुड़े सभी लोगों की भूमिका, उनके बयान और उस दिन की पूरी गतिविधियों की जांच की जानी चाहिए।
पुलिस आयुक्त से कार्यवाईं की मांग
पुलिस आयुक्त, लखनऊ को दिए गए प्रार्थना पत्र में परिजनों ने तत्काल FIR दर्ज करने, नामजद व्यक्तियों से पूछताछ करने, मोबाइल कॉल डिटेल (CDR), लोकेशन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने, घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज जुटाने, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने और दोनों लापता युवकों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट होने से पहले सामने आ सके और दोनों युवकों का पता लगाया जा सके।
Jd News Vision