Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान….
लखनऊ : : गोसाईंगंज इलाके में शादी समारोह से घर लौट रहे एक किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गोसाईगंज स्थित अंसारी मोहल्ला अमेठी कस्बे के रहने वाले विनय कुमार भारती (33) खेती किसानी करते थे।
बहन जूही ने बताया कि उनके भाई रविवार को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से गंगागंज कस्बे में एक मैरिज लॉन गए हुए थे जहां से देर रात घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया एवं मोबाइल से घर वालों को सूचना दी गई अस्पताल में उनकी मौत हो गई ।
Jd News Vision