Breaking News

बिजली किन्नर के पति की हत्या का पर्दाफाश, छह आरोपित गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता……

– किन्नरों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर थी रंजिश…

– सुपारी देकर कराई गई थी दंपती पर फायरिंग…

– दो पिस्टल, पांच कारतूस और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद…

गजपुर बाजार :  : गगहा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी बिजली किन्नर के पति रविकेश गौतम की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। किन्नरों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया व एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे बिजली किन्नर अपने पति रविकेश गौतम और अन्य लोगों के साथ भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कलानी मोड़ के पास अज्ञात कार सवार हमलावरों ने बिजली किन्नर, उनके पति और साथ मौजूद लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। गोली लगने से रविकेश की मौत हो गई थी, जबकि बिजली किन्नर घायल हो गई थीं।

———————–

क्षेत्र के बंटवारे को लेकर रची गई थी साजिश

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनचली उर्फ सन्नी किन्नर की बिजली किन्नर से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश में मनचली ने अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के माध्यम से शेख उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया और बिजली किन्नर तथा उनके पति रविकेश की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, इसी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

—————

आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर के आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार निवासी महरूपुर, थाना जीयनपुर आजमगढ़, करन कुमार निवासी बलिदपुर, दुर्गेश कुमार उर्फ लालू निवासी बलिदपुर (कोड़रा), सूरज कुमार निवासी बलिदपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना मऊ, मनचली उर्फ सन्नी किन्नर निवासी खटिकाना मोहल्ला, थाना गोला तथा अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा निवासी सोनइचा, थाना गगहा को गिरफ्तार किया है।

—————

एसपी दक्षिणी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज के नेतृत्व में सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की है।

About admin

Check Also

UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा…

Jdnews Vision…… प्रयागराज : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *