Breaking News

दृढ़ संकल्प और सच्ची निष्ठा से लक्ष्य प्राप्ति संभव : श्वेतिमा माधव प्रिया

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर डिघवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास पूज्या श्वेतिमा माधव प्रिया ने भक्त ध्रुव के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव की अटूट श्रद्धा, कठोर तपस्या और भगवान के प्रति समर्पण की कथा सुनाते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, सच्ची निष्ठा और अटूट भक्ति से जीवन में उच्चतम लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों और युवाओं को ध्रुव के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए संस्कारवान बनने, धैर्य रखने, माता-पिता का सम्मान करने और ईश्वर के प्रति विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान संत सौरभ, आचार्य गौरव पाण्डेय, राघव पाण्डेय, कृष्ण कुमार शुक्ला, सुमन गुप्ता, ब्रजेन्द्र सिंह, विवेक त्रिपाठी, लक्की गौस्वामी, रमनेश त्रिपाठी व सूर्यनाथ मिश्रा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *