Jdnews Vision….
403 सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगा मोर्चा, यूजीसी, जनसंख्या नियंत्रण और आर्थिक आधार पर आरक्षण होंगे प्रमुख मुद्दे….
लखनऊ, 26 नवंबर : : प्रदेश की राजनीति में नई ताकत के रूप में एक दर्जन राजनीतिक दलों ने मिलकर ‘सनातनी शक्ति मोर्चा’ का गठन किया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को मोर्चे का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
गोपाल राय ने घोषणा की कि सभी सहयोगी दलों को समान भागीदारी और सम्मान देते हुए मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
मोर्चे के प्रमुख मुद्दों में यूजीसी से जुड़े शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के विषय, जनसंख्या नियंत्रण कानून, ‘हम दो हमारे दो’ नीति तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण शामिल रहेंगे। गोपाल राय ने कहा कि मोर्चा इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनसमर्थन जुटाएगा और एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आएगा।
Jd News Vision