Breaking News

बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू,मिथलेश नाथ ने किया उद्घाटन…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथलेश नाथ ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन,सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि शंकर लाल लोधी ने कहा कि पार्टी का सशक्त कार्यकर्ता वही है जिसे संगठन और समाज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आज चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिल रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
वर्गाधिकारी डॉ.रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए अपार संभावनाएं हैं और युवा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता तक शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


प्रशिक्षण सत्रों में शिवभूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन,स्थायी कार्यक्रम,मन की बात एवं एसआईआर विषय पर विचार रखे। अवधेश श्रीवास्तव ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की,जबकि मुकेश शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियों और उनके समाधान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक रामप्रताप वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *