Breaking News

रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, द्वारा यातायात थाना बिलासपुर का किया औचक निरीक्षण

Jdnews Vision….

*सड़क सुरक्षा, ITMS की दक्षता, हेलमेट जागरूकता 4-E स्ट्रैटेजी, मवेशी नियंत्रण पर दिये सख्त निर्देश*

*3 नए यातायात थानों के शीघ्र संचालन हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

दिनांक 24.08.2026 को रामगोपाल गर्ग* , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा बिलासपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात थाना बिलासपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया एवं समीक्षा बैठक ली गई। इस अवसर पर रजनेश सिंह, उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), शिवचरण सिंह परिहार,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा एक विशेष प्रेजेन्टेशन के माध्यम से शहर की यातायात स्थिति, मुख्य चौराहों, ट्रैफिक जाम वाले स्थलों (हॉटस्पॉट्स) और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की कार्ययोजना का संपूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिस पर आईजी गर्ग, वरि.पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार कैसे किया जा सकता है तथा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के संबंध विस्तृत समीक्षा की गई तथा थाने में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया गया!

 

*समीक्षा एवं जारी प्रमुख दिशा निर्देश:*

• *ITMS प्रणाली की दक्षता में वृद्धि* : 01 जनवरी 2026 से अब तक आईटीएमएस (ITMS) के माध्यम से काटे गए चालानों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए इस तकनीक का अधिक से अधिक, सुचारू और गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

• *व्यापक हेलमेट जन-जागरूकता अभियान* : सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया कि दोपहिया वाहन चालकों की अधिकांश मौतें सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। इसके दृष्टिगत यातायात पुलिस को जिले भर में प्रभावी और सघन ‘हेलमेट जन-जागरूकता अभियान’ चलाने के सख्त निर्देश दिए गए।

• *4-E रोड सेफ्टी मॉडल का कार्यान्वयन* : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु 4-E रणनीति—Traffic Engineering (अभियांत्रिकी सुधार), Traffic Education (शिक्षा), Traffic Enforcement (प्रवर्तन) तथा Traffic Emergency Services (आपातकालीन सेवा) के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।

• *नाबालिग चालकों पर सघन चेकिंग एवं अंकुश* : दुर्घटनाओं में मौतों को रोकने के लिए नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने हेतु स्कूलों पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मॉल, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों पर नाबालिग चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग की हिदायत दी गई ।

• *हाईवे पर अवैध पार्किंग पर सख्ती* : हाईवे पर अवैध व खतरनाक ढंग से खड़े रहने वाले ट्रकों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के भी निर्देश पुलिस महानिरीक्षक गर्ग के द्वारा दिए गए।

• *ब्लैक स्पॉट्स एवं ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स में सुधार* : दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिन्हित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने और व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने की योजना पर बल दिया गया।इसके लिए ब्लैक स्पॉट्स का रिव्यू कर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने प्रभारी यातायात को दिए गए।

• *आवारा मवेशी नियंत्रण एवं ‘ग्रे स्पॉट्स’ सुरक्षा* : नेहरू चौक से हाईकोर्ट व भोजपुरी मार्ग पर मवेशी बाहुल्य ‘ग्रे स्पॉट्स’ चिन्हित किए गए हैं। जिसमें 10,000 से अधिक मवेशियों को रेडियम रिफ्लेक्टिव बैंड पहनाए गए हैं, सड़कों पर 61 ‘Cattle on Road’ बोर्ड लगाए गए हैं तथा बेलमुंडी व रतनपुर में शेल्टर और हेल्पलाइन (1033, 1100) का संचालन जारी है। ऐसी जानकारी यातायात प्रभारी ने दी।पुलिस महानिरीक्षक ने इस अभियान को और सघनता और प्रभावी तरीके से चलाने निर्देशित किया, ताकि मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

• ‘ *यातायात जागरूकता एवं हेलमेट अनिवार्यता महाअभियान’ के तहत जारी SOPs* : बिलासपुर रेंज पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *’यातायात जागरूकता एवं हेलमेट अनिवार्यता महाअभियान’* के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs)’ *’हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर रखें दुर्घटना से होने वाली मौतों से मुक्त रहें,’* ’ जारी की गई है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता से विशेष कार्ययोजना लागू की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने इस योजना का विस्तृत प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया।

• *03 नवीन स्वीकृत यातायात थानों का शीघ्र संचालन* : शासन की अधिसूचना (दिनांक 18.05.2024) के तहत स्वीकृत तीन नए यातायात पुलिस थानों—सरकंडा, तिफरा एवं लिंक रोड बिलासपुर—को शीघ्र शुरू करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

• *बल की तैनाती एवं ड्यूटी रोस्टर:* शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती हेतु व्यावहारिक समय-सारणी (रोस्टर) तैयार करने तथा राजपत्रित अधिकारियों व टैंगो टीमों के मध्य सुचारू कार्य-विभाजन सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई।

 

*पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने स्पष्ट किया कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम नागरिकों के लिए सुगम यातायात व्यवस्था निर्मित करना हमारी सर्वोच्च* *प्राथमिकता है, जिसके लिए जागरूकता और वैधानिक कार्रवाई दोनों को निरंतर जारी रखा जाएगा। ‘हेलमेट और सीट बेल्ट’ जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य हैं और इन SOPs का सख्ती व* *संवेदनशीलता के साथ पालन कराकर जिले को दुर्घटनाजन्य मौतों से मुक्त बनाना प्राथमिक लक्ष्य है। इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने कहा कि,इस समीक्षा बैठक से नगर की यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जानी सुनिश्चित की जाएगी।*

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *