जेडी न्यूज विजन…..
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में एक बहुत बड़ी बगावत हो गई है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने अपनी पूरी टीम और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को अलविदा कह दिया है। मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पूरी टीम ने अब एक नए संगठन का दामन थाम लिया है।”
आज यानी 17 जून 2026 को उपजिलाधिकारी कुंडा कार्यालय के सामने किसानों की एक मासिक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जनपद प्रतापगढ़ के किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम कुंडा को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। लेकिन इस बैठक के बाद जो हुआ, उसने प्रतापगढ़ की किसान राजनीति में हलचल मचा दी।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने आरोप लगाया कि संगठन में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे की तानाशाही लगातार बढ़ती जा रही थी। जिससे परेशान होकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी सहमति के बाद,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक’ को छोड़ने का ऐलान कर दिया।”
इस्तीफे के तुरंत बाद ओमप्रकाश पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ ‘भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति’ में अपनी आस्था जताई और उन्हें इस नए संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अब प्रतापगढ़ के सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ इसी संगठन में काम करेंगे।
इस मौके पर ओमप्रकाश पटेल के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, जिला प्रभारी कुलदीप पाण्डेय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल और जिला सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। महिलाओं की तरफ से महिला जिला उपाध्यक्ष सीमा यादव, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शीला विश्वकर्मा और राजकुमारी सरोज ने भी नए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके अलावा तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, ब्लॉक अध्यक्ष करमचंद पटेल, फूलचंद सरोज और विजया शंकर धुरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस बड़े फैसले के गवाह बने।”
इस सामूहिक इस्तीफे और नए संगठन के गठन के बाद प्रतापगढ़ में किसान आंदोलन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि इस बड़ी बगावत के बाद पुरानी यूनियन पर क्या असर पड़ता है।
Jd News Vision