Breaking News

खाते से 2.09 लाख रुपये पार, साइबर ठगी की शिकायत…

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान….

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर बी विजय नगर निलमथा में रहने वाले राम प्रवेश राय के बैंक खाते से ठगों ने तीन चरणों में 2,09,978 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाने में भी तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के मुताबिक इंडियन बैंक की अहिमामऊ शाखा में उनका खाता है। 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 10.50 बजे पहले 98 हजार रुपये, फिर 82,978 रुपये उनके खाते से निकाले गए। इसके बाद उसी बैंक के दूसरे खाते से 29 हजार रुपये और निकाल लिए गए।

About admin

Check Also

यूपी के स्कूल दिसंबर से 15 दिन रहेंगे बंद, सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी…..

Jdnews Vision…..  लखनऊ : : उत्तर प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *