Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
गगहा क्षेत्र के कालानी की घटना….
किन्नरों के समूह में कौड़ीराम से घर लौट रहा था युवक
कौड़ीराम : : गगहा क्षेत्र के सोहगौरा चौकी अंतर्गत कालानी के पास गुरुवार की देर रात करीब आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गगहा क्षेत्र के सुमही निवासी रविकेश (28) पुत्र रामदरश गुरुवार की रात अपने कुछ सहयोगियों के साथ करीब 8 बजे चारपहिया वाहन से कौड़ीराम से घर आ रहा था। कलानी के पास पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने रविकेश को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गाड़ी में बैठे लोग आनन फानन में रविकेश को निजी गाड़ी से स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गईं। रविकेश अपने सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थीं गांव में उठी चर्चा के अनुसार रविकेश ने खजनी थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी किन्नर बिजली से शादी की थी। बिजली कुछ दिनों से रविकेश के साथ ही सुमही में रहती थी। बिजली किन्नर रोजाना सुबह रविकेश को लेकर बधाई गाने निकलती थी और देर रात वापस लौटती थीं। घटना के समय भी रविकेश अपनी तथाकथित पत्नी बिजली के साथ वापस लौट रहा था। घटना के बाद रविकेश के परिवार मे कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले नाबदान का पानी गिरने को लेकर रविकेश और बिजली का उसके पट्टीदारी से विवाद हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों के मदद से मामला शांत हो गया। मुकामी पुलिस गांव के दो तीन लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
Jd News Vision