Jdnews Vision…..
दलितों की राजधानी मे दलितों को लेकर विरोधियों पर जमकर वरसे बीएसपी युवराज सपा के दलित प्रेम की उड़ाई खिल्ली, बीजेपी पर भी जमकर बोला हमला, वहन जी को मुख्यमंत्री बनाने को माँगा सहयोग
आगरा /एत्मादपुर : : यहाँ के मॉडल स्कूल आदर्श विद्यालयदलितों की राजधानी मे विरोधियो के दलित प्रेम को लेकर रविवार को विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बीएसपी युवराज आकाश आनंद ने जमकर खिल्ली उड़ाई साथ ही दलितों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने को कहा इस दौरान भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भी तीखा हमला बोला और सपा कांग्रेस को भाजपा की बी टीम होने का दावा किया बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा 2014 में सिलेंडर₹400 का मिलता था अब बीजेपी सरकार में₹1000 का मिलता है। आज दो बजे एत्मादपुर मॉडल पब्लिक स्कूल ग्राउंड मे पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपने कारनामें छिपाने के लिए सत्रह सौ करोड़ रूपये विज्ञापन पर खर्च किये है जवकि ढाई हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए है जिससे दलितों, पिछड़ो, गरीवो के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपने अधिकार न मांग सके. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है युवाओं को संतुष्ट करने के लिए जगह निकालकर आवेदन भर वा देती है लेकिन पेपर लीक कराकर आवेदन निरस्त कर देती है साथ ही योगी सरकार मे दलितों, महिलाओ पर सवसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है श्री आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार मे मंहगाई चरम पर है पेट्रोल डीजल के दाम सातवे आसमान पर पहुंचे गए एक समय भाजपा मंहगाई को लेकर आंदोलन करती थी आज भजपा सरकार गरीबी नहीं गरीबो को मिटाने मे जुट गई है डबल इंजन की सरकार उत्तम प्रदेश होने का दावा कर रही है जबकिप्रदेश की ऐसी कोई सड़क नहीं है जिसमे गड्डा न हो, युवा बेरोजगार, उद्योग बंद व्यापार ठप्प हों गया है क्या यही है भाजपा का विकसित उत्तर प्रदेश कांग्रेस पर बाबा साहब को लेकर किया हमला बीएसपी युवराज श्री आनंद ने बीजेपी को अयोध्या से अयोध्या से प्यार सपा को सैफई इटावा से प्यार बीएसपी को लखनऊ आगरा से प्यार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहब को चुनाव कांग्रेस ने हराया, बाबा साहब को भारत रत्न तक से सम्मानित नहीं किया दलितों को उनका अधिकार नहीं दिया केंद्र राज्य मे कांग्रेस की सरकारे होते हुए भी सरकारी विभागों मे आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी हाथ मे सविधान की किताब लेकर लोकतंत्र बचाने को घूम रहे है और दलितों को न्याय दिलाने का ढिढोरा पीट रहे है और कहते है कि पुरानी नहीं कांग्रेस है . उन्होंने कहा कि युवा दिल्ली मे अपने अधिकारों की मांगो लेकर आंदोलन कर रहे थे उस समय कांग्रेसनेता राहुल गाँधी युवाओं के साथ खड़े होने का नाटक कर रहै थे ज़ब युवा अपने अधिकार मांगने रांची पहुंचे तो कांग्रेस सरकार ने लाठीयों से पीट वाया यही है कांग्रेस का चरित्र इसलिए विश्वास नहीं करना है दलित प्रेम को लेकर अखिलेश पर तीखा हमला बीएसपी युवराज आकाश आनंद ने पांच भी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जी को बनाएं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के दलित प्रेम को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दलित महा पुरुषो से घृणाना करने वाले कैसे दलित हितेशी हों सकते है यूपी मे सपा मुखिया ने अपनी सरकार के कार्यकाल मे दलित महा पुरुषो के नाम से जिले बनाये गए थे उनके नाम बदल कर दलितों का अपमान किया अब दलितों की राजधानी मे दलित सम्मेलन करके दलित हितेषी होने का दावा कर रहे है जबकि इनकी ही सरकार दलितों का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ मुजफ्फरपुर नगर की घटना को आज भी लोग भूल नहीं पाए है उन्होंने कहा कि सपा का नया फार्मूला बना है उसका नाम पी डी ए है इसकी परिभाषा सपा मुखिया जगह जगह बदल रहे है कभी पी का मतलब पिछड़ा कभी पंडित बताते है साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि इनके पिता जी गुरु पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र पर जिस भाषा का प्रयोग किया वह निदनीय थी जो व्यक्ति पिता के गुरु के परिवार को सम्मान नहीं दे सकता वह दलितों,का कैसे सम्मान करेगा सपा के चाड़क्य दलितों से मांगे माफ़ी बीएसपी युवराज ने कहा कि सपा ने आगरा में दलित सम्मेलन किया था उसमे दलित युवक सम्मान करने को स्टेज पर पहुंच गया था उस दलित युवक को सपा मुखिया के चाचा एव पार्टी चाड़क्य राम गोपाल यादव ने गाली देकर फाटके भगा दिया था यह सपा का दलित प्रेम केसा सपा मुखिया दलित युवक के अपमान पर माफ़ी मांगे. एत्मादपुर से सर्वेश वधेल प्रत्याशी घोषित बीएसपी राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने आज एत्मादपुर विधानसभा से पिछड़े वर्ग के सर्वेश वघेल को पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव जिताने की अपील की छ दिसम्बर को लखनऊ पहुंचे का दिया न्योता बीएसपी युवराज ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दौरान बाबा साहव डा भीमराव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस छ दिसम्बर को लखनऊ मे प्रस्तावित महा रैली मे आने का न्योता सभी समर्थकों को दिया साथ मे कहा कि रैली वहन जी सम्बोधित कर्रेगी
Jd News Vision