Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.): : ’’ सिरगिटटी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध की कडी कार्यवाही…
’’ आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब एवं मोटर सायकल जुमला कीमती 22840 रुपये जप्त …
’’ आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, नशाखोरी अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करने हेतु उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस व बीट आरक्षको द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र मे निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल मे भारी मात्रा मे अवैध शराब बिक्री करने के उद्देश्य से ले रहा है मुखबिर की सूचना पर बन्नाक चौक पहुचकर घेराबंदी दौरान एक व्यक्ति मोटर सायकल के सामने एक सफेद रंग का थैला रखकर आते मिला जिसे रोकवाकर चेक करने पर उक्त थैला के अंदर 35 पाव देशी प्लेन शराब रखा मिला जिसे पुछताछ करने पर बिक्री हेतु शराब ले जाना बताया आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2840 रुपये एवं मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सीजी 11 ए. एक्स 8596 कीमती 20000 हजार रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया आगे भी कार्यवाही जारी है।
Jd News Vision