Breaking News

पचपेड़ी:- तेज बारिश के बीच बिजली का कहर, चार युवकों को बनाया शिकार! 9वी की छात्र की मौत….

Jdnews Vision

(पूनम ठाकुर )

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई वही 3 अन्य साथी सामान्य रूप से घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी के बाजार चौक स्थित मोंगरा नामक तालाब के पास शनिवार शाम गांव के ही 4,5 युवक घूमने गए हुए थे जहां अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी तभी वहां मौजूद युवकों ने बिजली और बारिश से बचने तालाब के पास स्थित मंदिर में शरण लेने दौड़ लगाई तभी ऊपर से आकाशीय बिजली गिर गई जिससे पास में मौजूद उत्तम कौसले पिता रामाधार कोसले उम्र 16 वर्ष बगल में सतीश कोसले, दिनेश कुमार, और राजेश कुमार चारों लोग झुलस गए..

जिसमें से उत्तम कौसले ज्यादा चपेट में आया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई वही घायल अन्य साथियों की स्थिति सामान्य है और सभी उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

About admin

Check Also

बूथ 225 परसदा (भ) में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री के विचारों को बताया प्रेरणादायी…

Jdnews Vision….   *प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से मिलती है राष्ट्र निर्माण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *