Jdnews Vision
संतोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम : : मंगलवार को कौड़ीराम फोरलेन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचआई की टीम के साथ हुई बदसलूकी के बाद सड़क की चौड़ाई और अधिग्रहित भूमि को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है। कार्रवाई के दौरान एनएचआई के अधिकारी डिवाइडर के मध्य से दोनों तरफ 25-25 मीटर की दूरी बता रहे थे। वहीं अतिक्रमण की जद में आ रहे लोगों की ओर से सड़क की चौड़ाई 23.8 मीटर होने की बात कही गई।
इसी दौरान एक मकान मालिक ने एनएचआई के अधिकारी से फोन पर बात भी कराई। उधर, बांसगांव तहसील के राजस्व विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार कौड़ीराम फोरलेन बाईपास के लिए सड़क के मध्य से दोनों तरफ 30-30 मीटर भूमि का अधिग्रहण हुआ है।
एनएचआई के परियोजना अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि भूमि का नक्शा और अधिग्रहण से संबंधित सही जानकारी राजस्व विभाग के पास है। एनएचआई भी आवश्यकता पड़ने पर राजस्व विभाग से सहायता लेता है। ऐसे में राजस्व अभिलेख और अधिग्रहण के नक्शे से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Jd News Vision